Share

Live Analytics

Comments 0

रामानंद सागर कृत श्री कृष्ण भाग 56 - अक्रूर की कुन्ती से भेंट | अक्रूर का मथुरा वापस लौटना Analytics Table

Income Estimates for रामानंद सागर कृत श्री कृष्ण भाग 56 - अक्रूर की कुन्ती से भेंट | अक्रूर का मथुरा वापस लौटना

Based on this YouTube video's total view count of 2.24M views and industry-standard rates, the estimated total earning is $1.57K - $4.49K through ad revenue. Historical data is not yet available to calculate daily, weekly, or monthly averages.

About रामानंद सागर कृत श्री कृष्ण भाग 56 - अक्रूर की कुन्ती से भेंट | अक्रूर का मथुरा वापस लौटना

Explore रामानंद सागर कृत श्री कृष्ण भाग 56 - अक्रूर की कुन्ती से भेंट | अक्रूर का मथुरा वापस लौटना with 2,247,020 views, 21,013 likes, and 1,203 comments. Experience the impact of this video content that has captured audience attention.

भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद। Watch the video song of ''Darshan Do Bhagwaan'' here - https://youtu.be/j7EQePGkak0 Ramanand Sagar's Shree Krishna Episode 56 - Akur's meeting with Kunti. Akrur's return to Mathura. अपने जमाई कंस की हत्या का प्रतिशोध लेने के लिये मगध नरेश जरासंध मथुरा पर आक्रमण करने निकल पड़ा है। जरासंध का मुकाबला करने के लिये महाराज शूरसेन अक्रूर को हस्तिनापुर के महाराज धृतराष्ट्र से सैन्य सहायता लेने भेजते हैं। शकुनि की बात मानते हुए धृतराष्ट्र अक्रूर को उनके निर्णय की प्रतीक्षा करने का कहते हैं। राजकीय अतिथि बनने के बाद अक्रूर भीष्म और विदुर से व्यक्तिगत भेंट कर चुके हैं। अब वे श्रीकृष्ण की इच्छानुसार कुन्ती से मिलने जाते हैं। वह कुन्ती से निवेदन करते हैं कि वे महाराज धृतराष्ट्र को मथुरा की सहायता करने के लिये समझायें। किन्तु कुन्ती कहती हैं कि विधवा होने के बाद से राजपरिवार में उनका महत्व जाता रहा है। कभी कभी तो उन्हें अपनी दशा ऐसी लगती है कि जैसे कोई हिरणी भेड़ियों के बीच फँस गयी हो। कुन्ती अपने पुत्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिन्ता व्यक्त करती हैं। वह कहती हैं कि दुर्योधन ने तो एक बार भीम को जहर देकर नदी में फेंक दिया था और उसकी जान लेने की कोशिश की थी। वो तो पाताललोक के नागराज ने भीम के शरीर से विष निकाल कर उसकी जान बचायी थी। कुन्ती कहती है कि हस्तिनापुर में केवल विदुर ही उनके विश्वासयोग्य रह गये हैं। उनके मन में यह सन्देह भी है कि पता नहीं उनके मायके मथुरा में भी कोई उनको याद करता है अथवा नहीं। तब अक्रूर उनसे कहते हैं कि श्रीकृष्ण को हर पल उनकी चिन्ता रहती है। यह सुनकर कुन्ती का चेहरा कुछ खिलता है। वो कहती हैं कि क्या वो छोटे भैया वसुदेव के पुत्र कृष्ण की बात कर रहे हैं। सुना है कि वो अलौकिक शक्ति वाला बालक है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अक्रूर कहते हैं कि उन्हें आप अलौकिक शक्ति वाला बालक कह रही हैं। वह तो स्वयं भगवान नारायण हैं। वे मुझे अपने चतुर्भुज रूप के दर्शन दे चुके हैं। अ्रक्रूर कहते हैं कि वह हर समय कंस से कृष्ण की सुरक्षा की चिन्ता करते रहते थे। भगवन् ने इसे अपनी भक्ति मानते हुए उन्हें अपने साक्षात स्वरूप के दर्शन कराये और उनके कर्मों को भगवतपूजा के समान दर्जा दिया और मोक्ष का वरदान दिया। अक्रूर कहते हैं कि इस समय वे जो हस्तिनापुर आये हैं और धृतराष्ट्र के समक्ष गिड़गिड़ा रहे हैं, यह सब भी भगवान श्रीकृष्ण की लीला है। कुन्ती अक्रूर की बातें सुनकर कहती हैं कि वह श्रीकृष्ण को उनका हाल सुनाकर उनकी व्यथा भी उन तक पहुँचायें। अक्रूर कहते हैं कि श्रीकृष्ण को पहले से सब ज्ञात है, बस वे केवल भगवान की भक्ति करती रहें। तब कुन्ती अपनी आखें मूंद कर व हाथ जोड़ कर श्रीकृष्ण का ध्यान करती हैं और विनती करती हैं कि वह प्रभु की शरण में आयी हैं। वे उनकी और उनके पुत्रों की रक्षा करें। श्रीकृष्ण तक कुन्ती की विनती पहुँचती है। श्रीकृष्ण आशीर्वाद की मुद्रा में अपने हाथ उठाते हैं और इससे निकला दिव्य प्रकाश कुन्ती को स्पर्श करता है। कुन्ती को इसकी अनुभूति होती है और वो मन को शान्ति मिलती महसूस करती हैं। उधर जरासंध का मथुरा की ओर कूच करना जारी है। हस्तिनापुर के राजमहल में अक्रूर पुनः धृतराष्ट्र के समक्ष उपस्थित होते हैं। धृतराष्ट्र उनसे आसन ग्रहण करने को कहते हैं। इस पर अक्रूर कहते हैं कि आसान के स्थान पर वे अपनी दया दिखाते हुए उनकी याचना को पूरा कर दें तो मथुरा सुरक्षित हो जायेगी। धृतराष्ट्र शान्त स्वर में कहते हैं कि उनकी माँग पर उन्होंने काफी विचार किया है और उनके मंत्रियों ने भी कहा है कि आपकी माँग उचित है। इसके अतिरिक्त रानी कुन्ती के रिश्ते से हस्तिनापुर की मथुरा के साथ रिश्तेदारी भी है। किन्तु दुर्भाग्य से यह सहायता देना सम्भव नहीं हो पा रहा है। धृतराष्ट्र कहते हैं कि मथुरा की तरह हस्तिनापुर पर भी एक संकट है। बस फर्क इतना है कि मथुरा का संकट प्रत्यक्ष है किन्तु हस्तिनापुर का संकट अप्रत्यक्ष है, जिसे कोई बाहर वाला नहीं देख सकता है। धृतराष्ट्र कहते हैं कि इस समय हस्तिनापुर शत्रुओं से घिरा हुआ है। सब जानते हैं कि हस्तिनापुर का राजा अंधा है और उसके बालक छोटे हैं। इस तरह शत्रु हस्तिनापुर के राजकुल को निर्बल समझते हैं। ऐसे में अगर हस्तिनापुर की सेना बाहर गयी तो यह अपनी मृत्यु को आमंत्रित करने जैसा होगा। इसलिये मथुरा की रक्षा करने के लिये वे हस्तिनापुर को संकट में नहीं डाल सकते है। इस तरह धृतराष्ट्र राजा उग्रसेन को सैन्य सहायता न दे पाने के लिये खेद व्यक्त करते हुए कहते हैं कि इस समय तो वे केवल भगवान से प्रार्थना कर सकते हैं कि मथुरा की सहायता करें। अक्रूर सब समझते हैं किन्तु हाथ जोड़कर एक बहुत बड़ा सच कह डालते हैं कि जब भगवान ही मथुरा की सहायता करेंगे तो उन्हें किसी और की सहायता की आवश्यकता क्या होगी। विदा लेते समय अक्रूर धृतराष्ट्र को श्रीकृष्ण का भेजा सन्देश सुनाते हैं। श्रीकृष्ण का धृतराष्ट्र को सन्देश यह था कि अपने धर्म से प्रजापालक बनें, अपने कर्तव्य का पालन करते हुए कुरुवंश की कीर्ति बढ़ायें, अपने स्वजनों के साथ समान का बर्ताव करें, ऐसा करने से आपको धरती पर यश और परलोक में सद्गति प्राप्त होगी किन्तु आप इसके विपरीत आचरण करेंगे तो इस लोक में आपकी निन्दा होगी और मरने के बाद आपको नरक में जाना पड़ेगा। इसलिये अपने पुत्रों और भाई के पुत्रों के साथ समान बर्ताव कीजिये क्योंकि इस संसार में कोई किसी के साथ सदा नहीं रहता। यहाँ तक कि शरीर भी साथ नहीं रहता। जीव अकेला आता है, अकेला जाता है। In association with Divo - our YouTube Partner #SriKrishna #SriKrishnaonYouTube

About YouTube Real-Time View Count

With SocialCounts.org’s view counter, track your YouTube video’s live view count and YouTube likes count in real time with fast, reliable updates.

Watch every YouTube video live view count rise with our real-time YouTube views tracker—built for accuracy and minimal delay.

Follow YouTube real time views as they happen, using our dedicated view counter for YouTube videos.

Get up-to-date live view count on YouTube and see real-time growth with SocialCounts.org’s smart tracking tools.

Embed Widget

Parameters:

  • fullscreen=true - Fullscreen counter
  • graph=true - Live graph chart
  • counter=0/1/2 - Select counter (0=likes, 1=views, 2=comments)
URL

Click to copy the embed URL to your clipboard